फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री की पत्नी को ब्लैकमेल करने का मामला : आरोपी का मोबाइल जब्त 

Thu, 25 Aug 2016 09:22 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री जनरल (रिटायर) वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने वाला आरोपी प्रदीप चौहान (27) के मोबाइल फोन को दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की इसी मोबाइल में ब्लैकमेल करने वाली ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं कि ऑर्डियो व रिकार्डिंग में क्या है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। स्पेशल सेल के डीसीपी व नई दिल्ली जिला डीसीपी जतिन नरवाल की देखरेख में सीनियर अफसरों की देखरेख में बनी टीम मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा खुद मामले की जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस की मदद से आरोपी प्रदीप चौहान के मोबाइल फोन को कुछ दिन पहले पहले बरामद कर लिया है। हालांकि प्रदीप चौहान को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप चौहान ने खुद की जान को खतरा बताते हुए गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी थी। गुड़गांव पुलिस ने इस शिकायत को भी दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच में स्पेशल सेल को लगाया गया है।

स्पेशल सेल का एक डीसीपी व नई दिल्ली जिला पुलिस जतिन नरवाल खुद जांच कर रहे हैं और पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट दे रहे हैं। लोकल थाना पुलिस इस मामले में चुप बैठी हुई है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने प्रदीप सिंह के खिलाफ फर्जी आर्डियो-वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने का तुगलक रोड थाने में 12 अगस्त को मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक्सर्टोशन व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें