फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा लें। दिल्ली की विवेक विहार की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला को अपनी यही गलती भारी पड़ गई।
विज्ञापन


हाल ही में दो नौकरानियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और घर से लाखों का माल समेटकर भाग गई। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक नेहा भुटानी (28) परिवार के साथ सी-152 सूरजमल विहार में रहती है। उनके पति अमन भूटानी का सीमेंट का व्यवसाय है। नेहा को घरेलू काम के लिए नौकरानी की जरूरत थी।

23 अगस्त को उसकी मां ने फोन कर बताया कि जानकार अमर सिंह ने नौकरानी का इंतजाम कर दिया है, आकर अपने घर ले जाओ। नेहा अपनी मां के घर पहुंची। वहां से दो नौकरानियां अपने घर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मालकिन अस्पताल में भर्ती

इसमें एक का नाम पार्वती है और दूसरी नाबालिग है। नेहा ने पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए अमर से दोनों के कागजात मांगे तो उसने दो-चार दिन में देने की बात कही। दोनों लड़कियां उसके घर काम करती रहीं। रात को दोनों उसके ही घर पर रहती थीं। मंगलवार को अमन को किसी काम से दिल्ली से बाहर जाना पड़ा। घर में नेहा अकेली थी।

रात करीब 10.30 बजे पार्वती ने नेहा को खाना दिया। खाना खाकर नेहा बेसुध हो गई। अगले दिन नेहा के ससुराल वाले पहुंचे तो वह अपने बेड पर बेहोशी की हालत में मिली। घर के एक कमरे का सामान फैला हुआ था। वहां से लाखों रुपये के जेवरात, कीमती ब्रांडेड घड़ियां, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े व अन्य कीमती सामान गायब था।

नेहा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। छानबीन के दौरान अमर सिंह भी गायब मिला। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों नौकरानियों और अमर सिंह की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें