फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का कुख्यात हथियार तस्कर बच्चन सिंह बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Tue, 15 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के बड़े हथियार तस्कर व अवैध पिस्टल बनाने वाले बच्चन सिंह (37) को मध्य प्रदेश के जंगलों से दबोच लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मेरठ के किठोर-राधना से हथियार खरीदने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जिसके पास से 20 पिस्टल व 10 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस को बच्चन की तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। बच्चन से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अगस्त 2017 में पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक कैरियर उग्र सिंह को दबोचा था। उसके पास से 20 पिस्टल बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसे हथियार मध्य प्रदेश के कुख्यात अवैध हथियार बनाने वाले और तस्कर बच्चन सिंह ने दिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था

bachchan singh arms dealer
लगातार अपराध शाखा की टीम बच्चन सिंह की तलाश करती रही और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चन सिंह मध्य प्रदेश के जंगलों में पनाह लिए हुए है। वह ऐसी जगह छुपा है, जहां मोबाइल का नेटवर्क भी नहीं रहता है। 

जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम को मध्य प्रदेश के सेंधवा में तैनात किया गया। स्थानीय लोगों से जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 मई की रात को आरोपी बलवाड़ी-सेंधवा के जंगलों से बच्चन को दबोच लिया। बच्चन ने पुलिस को बताया कि उसने हाल में हथियारों की एक खेप यूपी के मेरठ निवासी नूर मोहम्मद को दी है।

रविवार को पुलिस ने मेरठ के किठोर से नूर मोहम्मद को भी दबोच लिया। उसके पास से 20 पिस्टल व 10 स्पेशल मैगजीन बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बरामद पिस्टल बेहद उम्दा किस्म की है। इन पिस्टल से एक बार में पूरी मैगजीन को खाली किया जा सकता है। बच्चन से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें