फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दूसरे से निकाह किया तो कर दूंगा टुकड़े-टुकड़े’

Tue, 16 Jan 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती साढ़े तीन साल से एक सिरफिरे से परेशान है। आरोपी से तंग आकर 10वीं में 83 फीसदी अंक हासिल करने के बावजूद वह पढ़ाई छोड़ने के लिए विवश हो गई थी।

विज्ञापन


सिरफिरे ने गत माह युवती का रिश्ता तुड़वा दिया तो परेशान होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की। अब सिरफिरा उसे किसी दूसरे से निकाह करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। युवती ने शिकायत की तो सीओ ने थाना पुलिस को आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने और गुंडा एक्ट में कार्रवाई का आदेश दिया है।

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता अपनी मां के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने सीओ अनित कुमार को बताया कि वर्ष 2014 में गांव के ही एक सिरफिरे ने उसका स्कूल आना-जाना दुश्वार कर दिया था। वह रास्ते में उससे छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो आरोपी के परिजनों ने समझौता करा दिया। इसके बावजूद आरोपी की करतूत बंद नहीं हुईं तो पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी और घर से निकलना बंद कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

तोड़ दिया पुलिस अफसर बनने का सपना

युवती के बालिग होने पर परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया तो सिरफिरा लड़के वालों के घर पहुंच गया और धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने गत माह जहर का सेवन कर लिया।

अस्पताल ले जाने पर उसकी जान बच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की। अब सिरफिरा फिर युवती को धमकी दे रहा है कि उसका निकाह दूसरी जगह तय हुआ तो टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

युवती ने बताया कि उसकी पढ़ाई में बहुत रुचि थी। वह पढ़-लिखकर बड़ा पुलिस अफसर बनना चाहती थी। उसे पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल नहीं मिला और आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था। इसके बावजूद उसने 10वीं की परीक्षा 83 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। आरोपी के स्कूल जाना दूभर करने के चलते उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी और उसका सपना टूट गया।

आरोपी पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई : सीओ 
पहले मिली शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। एक बार दोनों पक्षों ने समझौता करा लिया था। दूसरी बार केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था। बाहर आने के बाद वह फिर से पीड़िता को परेशान कर रहा है। थाना पुलिस को आरोपी पर फिर से केस दर्ज करने व गुंडा एक्ट की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। - अनित कुमार, सीओ तृतीय ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें