फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में रेलवे के गार्ड से लूटपाट

Sat, 13 Sep 2014 08:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलसुबह तीन बजे ईएमयू ट्रेन से शाहदरा से गाजियाबाद ड्यूटी पर जा रहे रेलवे के एक गार्ड से बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों गार्ड पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


गार्ड ने गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से ऊन (शामली) निवासी विनोद कुमार रेलवे में गार्ड है और उसकी तैनाती फिलहाल गाजियाबाद स्टेशन पर है।

शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अपने शाहदरा स्थित घर से गाजियाबाद के लिए चली ईएमयू ट्रेन में बैठ गया। अलसुबह ट्रेन में सवारी नहीं थी। गार्ड के मुताबिक साहिबाबाद स्टेशन के पास चार युवक कोच में आए और बैठ गए।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक ने मोबाइल छीनने के लिए गार्ड की जेब में हाथ डाल दिया। विरोध करने पर युवकों ने उससे मारपीट की और ब्लेड से उसके गाल पर वार कर दिया। बदमाश मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए।

घायल हालत में गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच गार्ड ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट करायी। प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड विनोद अपने पैतृक गांव ऊन चला गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिरोही का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें