एनएच-24 पर कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक युवक से लूटपाट की। बदमाश उसे काफी देर तक घुमाते रहे। गन प्वाइंट पर उससे हजारों रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया।
बाद में उसे कार से कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास कार से गिराकर भाग गए। कविनगर थाने की पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
पीड़ित दीपक की मानें तो वह लालकुआं का रहने वाला है। वह मसूरी जा रहा था। उसने एनएच-24 पर कार में लिफ्ट ली। कुछ दूर चलने पर कार सवारों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया।
उसे काफी देर तक इध-उधर घुमाते रहे। बाद में उसे मसूरी ले जाने के बजाय वापस लालकुआं के नजदीक कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास कार से गिराकर रफूचक्कर हो गए। एसएचओ का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।