फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर छात्र संग ऑटो में बैठे और मोबाइल, रुपये लेकर उतर गए

Sun, 26 Feb 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रहे छात्र तनिश्क शर्मा को ऑटो चालक और सवारी बनकर बैठे उसके दो साथियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। बदमाश तनिश्क का मोबाइल, रुपये और कलाई घड़ी उतार कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक सोमेश शर्मा का बेटा तनिश्क सेक्टर 9 में ट्यूशन पढने जाता है। शुक्रवार शाम पढ़कर वह सेक्टर 17 स्थित अपने घर लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था।

तनिश्क के मुताबिक एक ऑटो आया उसमें दो सवारियां पहले से ही बैठी थीं। सवारियां होने की वजह से उसने दूसरे ऑटो से जाने की बात कही तो चालक ने उसे जबरन बैठा कर घर तक छोडने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ऑटो लेकर बाईपास रोड की तरफ मुड़ा तो तनिश्क ने विरोध किया। बाईपास रोड पर एक सूनसान जगह पर चालक ने ऑटो रोका और सवारी बन कर बैठे उसके दो साथियों ने कट्टा और चाकू निकाल लिया।

एक ने तनिश्क की कनपटी पर कट्टा लगाकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे ने तलाशी लेकर छात्र के कपड़ों और बैग में रखे रुपये निकाल लिए। कलाई घड़ी और मोबाइल छीनने के बाद बदमाश ऑटो में बैठे और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए खेड़ी पुल की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें