फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से आते-जाते हैं तो हो जाइए सावधान

Sun, 23 Feb 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक सिटी में इन दिनों ऑटो सवार लुटेरों का आतंक हैं। लुटेरे का साथ मिलीभगत कर कई ऑटो चालक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना सेक्टर-39 में सामने आया है।
विज्ञापन


बॉटनिकल गार्डन से ऑटो में बैठे एक इंजीनियर को चालक व उसके साथी ने गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस को दी।

यह भी पढें:चेयरमैन ने ऑफिस में किया महिला कर्मचारी का सेक्सुअल हैरेसमेंट

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए छह दिन बाद मामला चोरी की धाराओं में दर्ज कर पीड़ित को शांत कराया।

वारदात दिल्ली के संगम विहार निवासी सुबोध सिंह के साथ हुई। सुबोध ओखला फेज टू की एक मोबाइल रिपेयरिंग कंपनी में इंजीनियर हैं। 16 फरवरी को सुबोध कंपनी के काम से सेक्टर-45 आए थे। रात करीब 11 बजे बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सर्विस बंद मिली।
विज्ञापन


यह भी पढें:जैकपॉट जीतने का झांसा दे छात्रा से लाखों की ठगी

वे मेट्रो स्टेशन के नीचे से ऑटो लेकर सेक्टर-15 जाने के लिए निकले। ऑटो में चालक समेत दो लोग थे। जिसमें एक चालक और दूसरा युवक सवारी बनाकर बैठा था। ऑटो कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि सवारी बनकर बैठे युवक ने सुबोध को गन प्वाइंट पर ले लिया।

इसके बाद चालक ने बैग, चेक बुक, मोबाइल, बैटरी, एटीएम कार्ड व 2700 रुपये लूट लिया और सुबोध को ऑटो से बाहर फेंककर दोनों फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया। एक सप्ताह बाद पीड़ित की शिकायत पर लूट की बजाए चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें