फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट की कोशिश

Thu, 13 Feb 2014 01:01 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-10 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथ सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:बेटी के साथ कार में बैठे थे, बदमाशों ने तान दी पिस्तौल

सेक्टर-10ए निवासी अंकुर गुप्ता मंगलवार की शाम करीब सात बजे सेक्टर-10ए के मार्केट में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे। पैसा निकालते ही एक व्यक्ति ने अंकुर गुप्ता की आंखों में मिर्च का पाउडर फेंक कर उससे पैसे छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन अंकुर ने एटीएम के अंदर ही उसका विरोध करना शुरू कर दिया और उसके साथ एटीएम से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी अंकुर गुप्ता की मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को फोन कर दिया।

यह भी पढ़ें:ये कैसे चोर जो रजिस्टर में एंट्री भी कर गए

सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उसने एटीएम पर तैनात गार्ड को भी लूट में शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को थाने ले आई और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल निवासी बांदा और गार्ड की पहचान सुआ पुत्र राजेश्वर निवासी चंपारण के रूप में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने गार्ड के बारे में जानकारी के लिए बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें