फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले बनकर दो महिलाओं के गहने ठगे

Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरीदाबाद में रविवार सुबह मंदिर दर्शन कर लौट रही दो महिलाओं को ठगों ने असुरक्षा का भय दिखा कर उनके गहने उतरवाए और नकली जेवर थमा कर फरार हो गए। फर्जी पुलिस की ठगी का शिकार हुई पीड़िताओं को सेक्टर 15 ए और सेक्टर 16 चौकी पुलिस ने दूसरे के क्षेत्र का मामला बता कर लौटा दिया। परेशान महिला ने सेंट्रल थाने में शिकायत दी तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


सेक्टर 15 में रहने वाली मंजू गुप्ता पड़ोस की दो वृद्ध महिलाओं के साथ रविवार सुबह दर्शन करने सेक्टर 16ए स्थित सनातन धर्म मंदिर गई थीं। दर्शन के बाद तीनों बातें करते हुए पैदल ही घर वापस आ रही थीं। मंजू केमुताबिक वह तीनों सेक्टर 15ए-16ए की डिवाइडिंग रोड पर थीं।

इसी समय सेक्टर 16ए की ओर से तीन युवक सादे कपड़ों में उनके पास पहुंचे। उनमें से एक ने इशारे से उन्हेें बुलाया लेकिन बाद में खुद ही उनके पास आ गया। वह तीनों को सेक्टर 16ए वाली रोड पर कुछ दूर ले गया। यहां उसने अपना आईकार्ड निकाल कर दिखाते हुए खुद को पुलिस वाला बताया। उसने कहा कि सोने की चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन


उसने तीनों से अपने गहने चेक करवाने को कहा। एक वृद्धा ने गहने नहीं पहने थे, इसलिए मंजू और दूसरी महिला ने अपने गहने उतार कर पुलिस वाले के एक बैग में रख दिए। सोना, सर चेक करेंगे यह कहते हुए उसने बैग दूसरे व्यक्ति को दे दिया।

इस बीच हेराफेरी करने के बाद सर बने व्यक्ति ने गहने बैग से निकाल कर उनकी चुनरी में बांध दिए और घर में जाकर खोलने को कहा। घर पहुंच कर उन्होंने चुनरी में बंधे जेवर खोले तो वह पीतल के निकले।

पीड़िता के बेटे निखिल गुप्ता के मुताबिक वह सेक्टर 15ए चौकी शिकायत करने गए तो पुलिस वालों ने घटना स्थल सेक्टर 16 चौकी क्षेत्र में बताते हुए उन्हें टरका दिया। सेक्टर 16 चौकी वालों ने सेक्टर 15ए क्षेत्र का मामला होने की बात कहकर शिकायत लेने से इनकार कर दिया। एक दिन तक भटकने के बाद पीड़िता सोमवार को सेंट्रल थाने पहुंचीं। एसएचओ इंस्पेक्टर जयबीर ने केस दर्ज कराने के बाद सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी। सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस कभी किसी के गहने नहीं उतरवाती है यदि कोई ऐसा करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि ठगों की तलाश की जा रही है।

ठगों के करीब पहुंची पुलिस
पुलिस वाला बन कर महिलाओं को ठगने वाला गैंग महाराष्ट्र का है। इसके सदस्य फरीदाबाद, गुडग़ांव, पनवल और आस पास के इलाके में वारदात अंजाम दे रहे हैं। सीआईए सूत्रों के मुताबिक इस गिरोह के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी हाथ लगी है। इस सुराग के सहारे पुलिस गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एक जिले में गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा है उससे जानकारी दी जा रही है जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें