फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप, पीड़िता को पार्क में छोड़ हुए फरार

Mon, 23 May 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में लिफ्ट देने के बहाने 19 साल की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को एक सुनसान पार्क में ले गए। जहां वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पीड़िता को पार्क में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुधा (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। दिमागी रूप से कमजोर होने की वजह से वह आठवीं कक्षा तक ही पढ़ी है। उसके पिता कार चालक हैं। रविवार दोपहर को पीड़िता किसी काम से बाहर निकली थी।

इस बीच रास्ते में उसे स्कूटी सवार दो युवक मिले। आरोपियों ने सुधा को स्कूटी से घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता लिफ्ट लेने के लिए तैयार हो गई। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक पार्क में ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया और उसे पार्क में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सुधा को पार्क में रोता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने उन्हें सारी बात बात दी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें