फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर पत्थर बरसाने वाली शिक्षिका गई जेल

Tue, 01 Jul 2014 06:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर के राधेश्याम विहार में ससुराल के दरवाजे पर अनशन पर बैठी शिक्षिका के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद ससुराल पहुंचकर शिक्षिका ने वहां पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शास्त्रीनगर निवासी शिक्षिका ममता राधेश्याम विहार स्थित अपनी ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी थी। ससुराल पक्ष के लोगों पर उसने दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे रखना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन


इस पर ममता ने अपने मासूम बच्चे के साथ ससुराल केगेट पर धरना शुरू कर दिया था। तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने उसने जबरन संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यहां उसकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई थीं।

वहां शिक्षिका ने इलाज कराने से इंकार कर दिया। पूरे दिन वह पुलिस वालों से डीएम से मिलवाने की मांग करती रही। दोपहर बाद उसने चिकित्सकों से कहकर अस्पताल से डिस्चार्ज ले लिया। इसके बाद उसे मुरादनगर भेज दिया गया।

मुरादनगर पहुंचते ही ममता एक बार फिर से ससुराल जा पहुंची। आरोप है कि वहां उसने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने ममता को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम मोदीनगर श्रीकृष्ण करुणेश के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने उसने न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।

मुरादनगर पुलिस के अनुसार ममता की बहन को भी उसे समझाने के लिए बुलाया गया, मगर उसने किसी की नहीं मानी। ममता का मासूम बच्चा भी उसके ही साथ है।

गौरलतब है कि गाजियाबाद शास्त्रीनगर निवासी ममता पुत्र खजान सिंह की शादी 14 फरवरी 2014 को राधेश्याम विहार कालोनी निवासी सुनील पुत्र चिरंजीलाल से हुई थी।
विज्ञापन


ममता ने ससुराल वालों पर दहेज में दस लाख व कार की मांग पूरी होने पर मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ससुराल वाले उसे घर में घुसने नही दे रहे है।

इसके चलते 22 जून को धरने पर बैठ चुकी थी। 28 जून को दोबारा अनशन पर बैठ थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें