नोएडा सेक्टर-22 चौड़ा गांव में लिव-इन में रहने के बाद एक युवती को उसका साथी छोड़कर चला गया है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी हरियाणा के रोहतक निवासी आकाश सिंह ने युवती की अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर पोर्न वेबसाइट पर डाल दी।
जिसके बाद युवती के पास अंजान लोगों के फोन आने लगे। युवती की शिकायत के बाद सेक्टर-24 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी एक युवती सेक्टर-22 चौड़ा गांव में रहती हैं।
वह एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। युवती के मुताबिक, वह आकाश सिंह के साथ लिव-इन में रह रही थी। वह आकाश से शादी करना चाहती है। पांच दिन पहले आकाश उसे छोड़कर चला गया। जब उसने फोन कर आकाश से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। युवती ने कई बार उसे कॉल किया उसने फोन नहीं उठाया।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी एक अश्लील फोटो पोर्न वेबसाइट पर डाल दी है। साथ ही मोबाइल नंबर भी उस पर डाल दिया। जिसके बाद उसके मोबाइल पर कई अंजान के लोगों के फोन आने लगे। जिससे परेशान होकर युवती ने मोबाइल नंबर बदल दिया। युवती ने इसकी शिकायत सेक्टर-24 थाने से की।