फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को अगवाकर फिरौती में मांगी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-76 से अगवा कर फिरौती मांगने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो भाइयों को अगवा कर बदमाशों ने मोबाइल पर फिरौती के रूप में उनकी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


महिला ने थाना सेक्टर-49 पुलिस में अज्ञात के खिलाफ भाइयों को बहला-फुसलाकर अगवा करने की शिकायत दी है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। बदमाशों की इस हरकत से इलाके में भी दहशत का माहौल है।

फोन आया तो उड़ गए सबके होश

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी दुलाली पति और भाई के साथ सेक्टर-76 में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रहती है। सभी राज-मिस्त्री का काम करते हैं।

बुधवार शाम छह बजे दुलाली का भाई लाल मोहम्मद (19) और फैजुल (10) पास के बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

लाल मोहम्मद के दोनों मोबाइल भी बंद हैं। दुलाली ने भाइयों की बहुत खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन उन्हें ढूंढ़ ही रहे थे कि बृहस्पतिवार को अचानक दुलाली के मोबाइल पर एक फोन आया जिसने सबके होश उड़ा दिए।
विज्ञापन

'भाई वापस चाहिए तो हमसे शादी करो'

बृहस्पतिवार सुबह पौने आठ बजे दुलाली के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया कि ‘तुम्हारे दोनों भाई मेरे पास गुड़गांव में हैं। यदि उन्हें वापस चाहती हो तो हमसे शादी करो और गाजियाबाद आकर दोनों भाइयों को ले जाओ।’

दुलाली ने शादी से मना किया तो मोबाइल बंद हो गया। बृहस्पतिवार शाम दुलाली ने सेक्टर-49 थाने में इसकी शिकायत दे दी।

शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल बदमाशों का कोई भी अता पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें