फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के विरोध में किया युवक का अपहरण

Mon, 07 Jul 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रोड पिपलहेड़ा से अते मोहम्मद (35) को घर से ही कार सवार लोगों ने गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। उसकी पत्नी कौसर जहां ने अनिष्ट की आशंका जताते हुए नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है, जिनमें चार नामजद हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके पति ने 24 मार्च 2014 को एक शादीशुदा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे खफा उस महिला के परिवारवालों ने उसके पति का अपहरण किया है।

कौसर जहां ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अते मोहम्मद दो दोस्तों के साथ घर पर थे, तभी देहरा केरहने वाले आकिल, मुस्तफा, असलम, अकरम और पांच अन्य व्यक्ति कार से वहां आए। अते को गन प्वाइंट पर ले लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पति को मारपीट करते हुए कार में डालकर आरोपी ले गए।

कौसर ने बताया कि उसके पति ने आरोपियों के परिवार की एक महिला से दूसरी शादी कर ली है। वह महिला पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। इसी वजह से उसके पति का अपहरण किया गया है। उसे डर है कि कहीं आरोपी उसके पति के साथ अनिष्ट न कर दें।
विज्ञापन


अते के भी चार बच्चे हैं। वह ट्रक चलाता है। मूल रूप से देहरा का रहने वाला है और पिपलहेड़ा में रहता है। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर अते और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुल्हन की कार में उठी लपटें, हड़कंप
थाना क्षेत्र के देहरा गांव में रविवार को बबीता की बारात मेरठ के नीमका से आई हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे दूल्हा जबरू और दुल्हन कार में बैठ गई, जैसे ही ड्राइवर ने कार स्टार्ट की, शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

कार धू-धू कर जल उठी। इससे हड़कंप मच गया। तुरंत कार से दूल्हे और दुल्हन को उतारा गया। गांववालों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई। बाद में दूसरी कार से दुल्हन को भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें