फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख अगवा व्यवसायी को छोड़ भागे बदमाश

Mon, 30 Jun 2014 04:26 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद के सेनेट्री व्यवसायी प्रदीप कुमार काे उनकी ही कार में बदमाशों ने हथियारों के बल पर परतापुर बाईपास के निकट अगवा कर लिया। बदमाशों ने खुद को सेल्स टैक्स सचल दस्ते के पुलिसकर्मी बताकर कार रुकवाई थी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस की चेकिंग देख व्यवसायी को कार समेत छोड़कर भाग गए। भोजपुर पुलिस ने व्यवसायी को परतापुर पुलिस को सौंप दिया। वहां से देर रात परिजनों के साथ व्यवसायी को घर भेज दिया गया।

थाना भोजपुर प्रभारी केकेराणा ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे साहिबाबाद के सेनेट्री व्यवसायी प्रदीप कुमार अपनी कार से सहारनपुर से गाजियाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में परतापुर बाईपास के निकट दो बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उन्हें कार समेत अगवा कर लिया और कनपटी पर पिस्टल तानकर उनसे ही कार चलवाने लगे। दो बदमाश अपनी कार में पीछे चलने लगे।

मोहिउद्दीनपुर से बदमाश खरखौदा मार्ग पर मुड़ गए। उधर, वायरलैस पर व्यवसायी को अगवा करने की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। भोजपुर पुलिस ने खरखौदा मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

बदमाशों ने दूर से पुलिस को चेकिंग करते देखा तो व्यवसायी को कार समेत गांव चुड़ीयाला के निकट छोड़कर जंगल में भाग गए। किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बंधक बनाए गए व्यवसायी प्रदीप को मुक्त कराया।
विज्ञापन


बाद में परतापुर पुलिस व्यवसायी को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने व्यवसायी को अगवा करते समय खुद को पुलिसवाला बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें