फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम के कथित आतंकी काजमी ने दायर की जमानत याचिका

Sun, 29 May 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस  के कथित आतंकी मुफ्ती अब्दुस शमी काजमी ने विशेष एनआईए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख तय की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने काजमी को यूपी के हरदोई से 5 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आजमी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। अदालत ने काजमी की हिरासत 27 मई को दस जून तक बढ़ाई थी। एनआईए ने  अदालत को बताया था कि काजमी से पूछताछ चल रही है। उसकी निशानदेही पर भारत व भारत के बाहर कई लोगों की पहचान करनी है।
विज्ञापन

आईएम आतंकियों ने दायर की जमानत याचिका

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जामा मस्जिद व ब्लास्ट के मामले में आरोपी इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के तीन कथित आतंकियों ने जमानत याचिका दायर की है। इन पर आतंकी वारदात के लिए गोला बारूद मुहैया करवाने का आरोप है।

जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। आईएम के सदस्यों सैयद इस्माइल अफाक, अब्दुस सबूर व रियाज अहमद सैयदी ने जमानत याचिका दायर कर कहा है कि जांच में उनकी जरूरत नहीं है और मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

लिहाजा उन्हें जमानत दी जाय। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ जनवरी 2016 में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम, भारतीय दंड संहिता व एक्स्प्लोसिव एक्ट की धाराओं में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।

पेश मामला जामा मस्जिद के नजदीक खड़ी कार में 19 सितंबर 2010 को धमाके व उसके फौरन बाद एक बस पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। इस बस से विदेशी पर्यटक उतर रहे थे और इनमें से दो ताईवानी यात्री जख्मी हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें