फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने चाचा के पांच लाख उड़ाए, इस तरह रची लूट की साजिश

Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
ज्योति नगर इलाके में एक नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा के पांच लाख रुपये उड़ा कर लूट की साजिश रच डाली। लेकिन पुलिस ने जांच कर तीन घंटे में ही उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्पोर्ट्स बाइक और महंगे कपड़े खरीदने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहम्मद एजाज सपरिवार नंदनगरी इलाके में रहता है। लोनी इलाके में उसकी तांबे की स्क्रैप फैक्टरी है। उसका 17 साल का भतीजा काम में हाथ बटाता है। शनिवार दोपहर एजाज ने भतीजे को पांच लाख रुपये देकर घर पर रखने के लिए भेजा। वह स्कूटी से घर के लिए रवाना हुआ।

करीब 12 बजे भतीजे ने बताया कि लोनी गोल चक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी, उप निरीक्षक अखिलेश, एएसआई रामगोपाल, हवलदार नरेश और सिपाही संजीव, अरविंद और योगेश के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला

theft
​घटनास्थल के आसपास पूछताछ में किसी ने इस तरह की घटना होने से इंकार किया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। बावजूद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जांच में पता चला कि जिस जगह पर मिनटों में पहुंचा जा सकता है वहां पहुंचने के लिए पीड़ित ने 15 मिनट लगा दिए।

जिसके बाद पीड़ित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की । आरोपी ने अपराध कबूलते हुए बताया कि उसने अपनी मौसी के नाबालिग बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौसी के बेटे को दबोच कर रुपये बरामद कर लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें