सराय रोहिल्ला इलाके में अश्लील मजाक करने पर 60 साल के बुजुर्ग ने नशे में धुत किशोर को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए किशोर ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग इकबाल (60) और बचाने आए उनके बेटे दिलशाद (22) को चाकू से गोद दिया।
गंभीर हालत में दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि इकबाल परिवार के साथ जखीरा स्थित झुग्गियों में रहता है।
इकबाल व उसके बेटे छोटा-मोटा काम करते हैं। रविवार को इनकी छुट्टी थी। दोपहर में इकबाल धूप में बैठा था। इसी दौरान इलाके में रहने वाला नाबालिग किशोर नशे की हालत में वहां पहुंचा।