फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के 'सच' से जुनैद का परिवार परेशान, पिता बोले- सीट से शुरू हुआ विवाद, बीफ कहां से आया?

Sun, 25 Jun 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
junaid murder
विज्ञापन
ईएमयू में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप खबरों से मृतक युवक जुनैद का परिवार बेहद नाराज है। यह नाराजगी शनिवार सुबह उस समय और बढ़ गई, जब मीडिया ने विवाद की जड़ बीफ को बताया। जिसपर परिजन बेहद नाराज दिखाई दिए। मृतक जुनैद के पिता जलालुद्दीन ने बताया कि बीफ नहीं, सीट को लेकर झगड़ा हुआ था, जो बाद में संप्रदाय को लेकर छींटाकशी में बदल गया।
विज्ञापन

 
पिता जलालुद्दीन ने बताया कि हमलावर बार-बार उनके बेटों की लिबास पर टिप्पणी कर रहे थे। एक हमलावर ने टोपी लेकर हवा में उछाली और पैरों तले रौंद दी। घर आकर उनके बेटे हाशिम ने बताया कि हमलावर नशे में लग रहे थे। पिता मीडिया में आ रही बीफ की अफवाहों को लेकर परेशान दिखाई दिए। वहीं, जुनैद की मां सायरा ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। 

ईएमयू में बृहस्पतिवार देर रात जुनैद की हत्या के बाद सियासत शुरू होते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार दोहपर बाद गांव में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिसकर्मी गांव में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। दो साल पहले अटाली में हुए दंगों के बाद एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव पुलिस-प्रशासन की परेशान का सबब न बन जाए, इसको ध्यान में रख एहतियात बरता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

man stabbed to death in train
शुक्रवार को तमाम कांग्रेसी नेता पीड़ित परिवार से मिलने खंदावली गांव पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार को सीपीआईएम के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंच गया। नेताओं की आवाजाही देख तमाम इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की ओवी वैन गांव में आवाजाही कर रही हैं। हालांकि, पीड़ित परिवार और गांव के लोग शांति बहाली बनाए हुए हैं लेकिन सियासत जिस तरह बढ़ रही है उसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहता। 

इसलिए शनिवार दोपहर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके अलावा कैली गांव के पास पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए हैं ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके। एक एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी को मामले पर नजर बनाए रखने का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा सरकार की खुफिया एजेंसी भी मामले पर नजर बनाए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें