फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब लगते ही युवक ने की खुदकुशी

Tue, 13 Jan 2015 01:56 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप विहार में पत्नी और पिता से फोन पर बात कर एक युवक ने छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को ही उसकी नोएडा में जॉब लगी थी और शनिवार को उसे ज्वाइन करना था। सुसाइड नोट नहीं मिला है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


आगरा के पेटीखेड़ा का रहने वाला पीयूष कुशवाहा प्रताप विहार ए-ब्लाक में किराए पर रहता था। उसकी शादी 28 नवंबर 2014 को हुई थी। बीसीए पास था। शनिवार को नोएडा की एक निजी कंपनी में उसे ज्वाइनिंग करनी थी।

यह खुशखबरी देने के लिए वह शुक्रवार को अपने दोस्त विकेंद्र से मिलने पहुंचा। विकेंद्र सेक्टर-9 में रहता है और पीयूष के गांव के पास का ही है। यहां से वह प्रताप विहार स्थित अपने फ्लैट पर चला आया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को पीयूष ने मोबाइल से पहले पिता जमुना दास से फिर पत्नी पायल कुशवाहा से आखिरी बार बात की। रविवार सुबह विकेंद्र उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था व मोबाइल स्विच ऑफ था।

काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो विकेंद्र लौट आया। रविवार शाम को पीयूष के पिता का फोन आने पर विकेंद्र, पीयूष के फ्लैट पर गया। खिड़की से झांककर देखा तो पीयूष के पैर लटके दिखाई दिए।

उसने शोर मचा लोगों को इकट्ठा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर पंखे पर नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर पीयूष का शव लटका मिला।

कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन पीयूष के शव को आगरा ले गए हैं। शव देख पुलिस ने अंदेशा जताया है कि उसकी मौत 48 घंटे से पूर्व हुई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें