फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विकर पर दिया नौकरी का विज्ञापन, 400 लोग करोड़ों की ठगी का शिकार

Sat, 02 Jul 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
आजादपुर इलाके में नौकरी के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। एक कंपनी ने संविदा आधारित सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब चार सौ लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने शुक्रवार को आजादपुर स्थित कंपनी के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। कीर्ति नगर निवासी पंकज ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने क्वीकर पर क्वालिटी ग्रुप ऑफ कंपनी का एक विज्ञापन देखा।

जिसमें कंपनी ने दावा किया था कि वह लोगों को संविदा आधारित सरकारी नौकरी मुहैया करवाएगी। कंपनी से संपर्क करने पर आवेदन शुल्क के नाम पर पांच से छह हजार रुपये लिए गए। पंकज के मुताबिक शुक्रवार को कंपनी ने उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लोगों की शिकायत मिली

- फोटो : demo pic
शुक्रवार की सुबह सैकड़ों लोग साक्षात्कार देने के लिए आजादपुर स्थित क्वालिटी ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय बंद था। लोगों ने कंपनी के कर्ताधर्ता वैभव कुमार और मिस तमन्ना के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन बंद था।

उसके बाद लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और उन्हें थाने लेकर गई और उनका बयान दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि अभी करीब 35 लोगों की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें