फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, फीस के कारण हॉस्टल से निकाला था बाहर

Thu, 21 Jul 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से बीडीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल की फीस नहीं भर पा रही थी। इस कारण उसे हॉस्टल से निकाल दिया था। तभी से वह परेशान रहने लगी थी। वह पिछले तीन-चार दिन से जामिया नगर में रहने वाले अपने दोस्त के पास रह रही थी। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव दंतोसी जिला संभल (यूपी) की रहने वाली छात्रा हिना पैकर (28) जामिया मिलिया इस्लामिया से बीडीएस कर रही थी। 
विज्ञापन


उसकी पढ़ाई पूरी हो गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे करीब डेढ़ महीने का एक कोर्स करना था। बीडीएस की पढ़ाई के बाद ये कोर्स जरूरी होता है। उसके लिए उसे हॉस्टल में रहना था। 
विज्ञापन

छात्रा ने चुन्नी के जरिये पंखे से लटकर दी जान

पु‌लिस - फोटो : file photo
मगर वह हॉस्टल की 30 हजार फीस जमा नहीं कर पा रही थी। इस कारण उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह शाहीन बाग, जामिया नगर में रहने वाले गुलजार अहमद जैदी के पास रहने आ गई थी। 

तीन-चार से वह यहीं से यूनिवर्सिटी जाती थी। मंगलवार रात को उसने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा ली। रात करीब साढ़े बारह बजे जैदी की नींद खुली तो उसने हिना को नीचे उतारा और पुलिस का इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने उसे होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुलजार अहमद ने बताया है कि वह हॉस्टल की फीस जमा न कराने पाने को लेकर परेशान रहने लगी थी। 

गुलजार अहमद ने ये भी बताया है कि उसे हॉस्टल में करीब डेढ़ महीने रहना था, जबकि हॉस्टल वाले छह महीने की फीस जमा करने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर संभल, यूपी ले गए थे। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें