सोनी के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दो जून को आरोपी रमेश भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कराते ही उनका जीवन नरक बन गया।
आरोपी ने असामाजिक तत्वों से उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। कई बार उसके घर पर धमकी भरी चिट्ठियां भेजी गई। यहां तक कि राह चलते सोनी को जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने की बात की जाने लगी।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सोनी अपने पति अशोक व दो बच्चों के साथ नरेला इलाके में रहती थी। फिलहाल इनके यहां दो बेटियां है।
सोनी ने घर से बाहर निकलना कर दिया था कम
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोनी ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन धमकियां मिलने के बाद उसने पार्लर बंद कर घर से बाहर निकलना कम कर दिया था। सोनी के पति अशोक ने बताया कि अक्सर उनकी पत्नी धमकियों के बारे में बताती थी, कई बार वह खुद उसे लेकर थाने गया।
मामले के जांच अधिकारी ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच आरोपियों की धमकियां बढ़ती गई। वह पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगे।
अशोक के मुताबिक, सोनी परेशान होकर मरने की बात करने लगी थी। लेकिन वह उसे समझाता था। उसे क्या पता था कि सोनी हकीकत में अपनी जान दे देगी।
व्हाट्सऐप ग्रुप पर दी सुइसाइड की सूचना
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
जहर खाने से पहले सोनी ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के अपने व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक बजे अपने मरने की खबर दे दी थी। उसका कहना था कि रमेश भारद्वाज वाले मामले में उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
उल्टा उसका जीवन नर्क बन गया है। इस वजह से वह परेशान है। सोनी ने लिखा कि न्याय नहीं मिलने की वजह से वह अपना शरीर त्याग रही है। डीसीपी विक्रमजीत ने सोनी के इस मैसेज की पुष्टि की है।
मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में सोनी ने रमेश भारद्वाज के अलावा अमित भारद्वाज और रजनीकांत नामक शख्स पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।