फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गू पहलवान के गुर्गे पर थूका, हंगामा

Wed, 22 Apr 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कचहरी की हवालात पर बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ने से बच गए। दरअसल, जेल से कोर्ट में पेशी पर आए एक बंदी पर दूसरे गुट के एक बंदी ने थूक दिया। इससे दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गई।
विज्ञापन


हवालात प्रभारी की समझदारी से जल्द स्थिति पर काबू पा लिया गया। हवालात प्रभारी का कहना है कि इस गुट के बंदियों को अलग-अलग लाने की व्यवस्था के लिए कई बार जेल और उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। आए दिन इन दोनों गुट के बंदी आपस में झगड़ने लगते हैं।

प्रशांत पंडित, उसका भाई अजय पंडित, मनीष, मनोज इकला, बिंदर और श्याम डासना जेल से कोर्ट में पेशी पर लाए गए थे। पेशी से पूर्व उन्हें कचहरी हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी से जग्गू पहलवान गैंग के सुरेंद्र चिड़िया व सतेंद्र को पेशी पर लाया गया। तब अजय व प्रशांत पंडित हवालात के बरामदे में थे।

सामने से सुरेंद्र चिड़िया को आता देख अजय पंडित ने उसपर थूक दिया। इससे हंगामा हो गया। गाली-गलौच देख हवालात प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने दोनों गुटों को धमकाते हुए अलग किया। दोनों गुट एक-दूसरे को भुगतने की धमकी देते रहे।

पहले भी हुई हैं भिड़ंत
कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान जग्गू व प्रशांत पंडित गैंग के बदमाश  पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं।

पुलिस लाइंस प्रभारी एएसपी विपिन ताडा ने पिछले माह ही आरआई को पत्र लिखकर इन दोनों गुटों में गैंगवार की आशंका के चलते अतिरिक्त पुलिस बल भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें