फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी गैंग ने बुजुर्ग महिला के गहने उतरवाए

Fri, 11 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरानी गैंग शहर में फिर सक्रिय हो गया है।  बुधवार सुबह मंदिर से लौट रही बुजुर्ग विभा गुप्ता निवासी सेक्टर 37 से गैंग के लोगों ने  खुद को पुलिस वाला बताकर उनके गहने उतरवा लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। सराय ख्वाजा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विभा गुप्ता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे वह मंदिर गई थीं। पूजा अर्चना करने के बाद पैदल ही घर वापस लौट रही थीं। मंदिर से कुछ ही दूरी पर दो तीन लोग आए और खुद को पुलिस वाला बताया।

एक ने कहा कि इलाके में एक हत्या हो गई है, फिर डर दिखाया कि आप गहने पहने हुए हो कहीं बदमाशों ने देख लिया तो लूटने के इरादे से हत्या कर सकते हैं। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले दूसरे व्यक्ति ने उन्हें अपने गहने उतार कर घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सोने की चेन उतारी तो युवक ने लेकर एक कागज में लपेट कर वापस कर दी और घर पर जाकर खोलने को कहा। घर पहुंच कर उन्होंने कागज खोल कर देखा तो नकली चेन रखी थी। मामले की जंाच कर रहे एएसआई महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मालूम हो कि इससे पहले भी सेक्टर 15-16 में तीन चार महिलाओं के साथ खुद को पुलिस वाला बताने वाले युवकों ने ठगी की है। पुलिस ने इस गैंग की पहचान ईरानी गैंग के रूप में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें