क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ मास्टरमाइंड कर्नल अजय
- फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग एन्क्लेव सेक्स व मानव तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट मामले में सांसदों के नाम खोलने पर दक्षिण जिला डीसीपी को अच्छी खासी सुननी पड़ी है।
यही वजह थी कि डीसीपी को शुक्रवार रात पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर सांसदों को लेकर सफाई देनी पड़ी।
दूसरी तरफ दक्षिण जिले के पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट की जांच बहुत ही धीमे तरीके से हो रही है और यह कुछ लोगों तक सीमित होकर रह गई है।