फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी हालत में सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 04 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भोंडसी 25 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मृतक भोंडसी क्षेत्र में घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसे राहगीर ने सोहना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्तपाल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तावडू के पंचगांव निवासी इरफान को किसी ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था और उसे जख्मी हालत में भोंडसी इलाके में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, जिसने उसे सोहना के एक अस्तपाल में भर्ती कराया था।

सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। इस बीच इरफान की हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कालेज मेवात के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  भोंडसी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने भोंडसी थाना पुलिस को दिए गए शिकायत में पचगांव के ही मुबारिक व राशिद पर हत्या किए जाने शक जताया है। पुलिस ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस उनकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें