फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सड़क पर तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, मदद तो नहीं की पर मोबाइल चुरा ले गया शख्स

Thu, 11 Aug 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
हरीनगर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने सड़क पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। अगर व्यक्ति को समय से इलाज मिल जाता तो व्यक्ति बच सकता था। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना देकर इंसानियत का परिचय देना उचित नहीं समझा। करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। 
विज्ञापन

टेंपों चालक टक्कर मारकर हुआ फरार

2 of 5
accident - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
सड़क दुर्घटना की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हरीनगर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर अज्ञात टेंपो चालक की तलाश तेज कर दी है। पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना बुधवार सुबह साढ़े 5.40 बजे की है। पुलिस को सूचना 6.40 बजे दी गई थी। मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला मतीबुल (35) तिहाड़ गांव में किराए पर अकेला रहता था।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को भी नहीं दी सूचना

3 of 5
accident - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
वह ई-रिक्शा चलाता था। वह बुधवार सुबह अजंता सिनेमा के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान मालवाहन टेंपो ने उसे जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक टेंपो को लेकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार टक्कर के बाद मतीबुल कूड़े के ढेर के पास ऐसे गिरा जैसे कोई शराबी गिरा हुआ हो। जांच में ये बात सामने आई है कि पास से गुजरने वाले लोगों ने सोचा था कि कोई व्यक्ति शराब पीकर पड़ा हुआ है। लोगों ने शराबी समझकर पुलिस को सूचना नहीं दी।

4 of 5
accident - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
ऐसे में लोगों ने पुलिस को सूचना देना उचित नहीं समझा। पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि अगर पुलिस को समय से सूचना मिल जाती और मतीबुल को समय से इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मतीबुल ने सड़क पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों में टक्कर मारने वाला टेंपो कैद हो गया है।टेंपो में दूध की केरेट रखी हुई थीं। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मतीबुल की तीन बेटियां व पत्नी है। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। यही नहीं एक राहगीर तो मतीबुल का मोबाइल लेकर ही चंपत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें