फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से साइकिल छू जाने पर चाकू मार जख्मी किया

Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विकासपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के बाइक से साइकिल छूने पर दो युवकों ने साइकिल सवार युवक को चाकू मार दिया। जख्मी हालत में शिवा (22) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवा परिवार के साथ विकासपुरी इलाके में रहता है। वह सुबह के समय अखबार डालने का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे वह विकासपुरी स्थित सेंटर पर अखबार लेने जा रहा था।

इस बीच डीएवी स्कूल के पास पहुंचने पर उसकी साइकिल एक बाइक से छू गई। इसी बात पर दोनों बाइक सवारों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने शिवा के चाकू मार दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिवा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस शिवा से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें