फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक समेत तीन को गनप्वाइंट पर लूटा

Mon, 02 Jun 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी में फैक्ट्री संचालक समेत तीन लोगों के साथ मालवाहक सवार आठ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की। बदमाश उनसे 12 हजार रुपये और तीन महंगे मोबाइल लूटकर ले गए। इस बाबत मसूरी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि यूपीएसआईडीसी में दिल्ली निवासी राकेश खन्ना की पेय पदार्थ बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार रात वे ड्राइवर विजय और अपने एक दोस्त के साथ फैक्ट्री से कार में निकले थे।

वे कुछ दूर ही चले थे, तभी मालवाहक (टाटा 407) सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। चार बदमाश मालवाहक में बैठे रहे।

चार बदमाश उतरे और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। दो बदमाश कार में बैठ गए और कार को सुनसान जगह में खड़ी कराकर लूटपाट की। लुटेरों के भागने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें