केएमपी एक्सप्रेसवे पर तावडू सीमा के साथ लगते खोड़ बसई झिर के समीप बुधवार की शाम एक टला व हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मृत्यु हो गई।
हाईवा का क्लीनर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवा के क्लीनर के बयान पर रोजकामेव पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाईवा के क्लीनर आसिफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव चितोड़ा थाना फिरोजपुर झिरका ने बताया कि बुधवार की शाम वह हाईवा के चालक साहबुद्दीन निवासी नवीगांव तहसील तिजारा जिला अलवर के साथ पलवल से तावडू की तरफ केएमपी मार्ग से जा रहे थे।