फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग गर्भवती को ससुरालियों ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने विकलांग गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोतवाली में सुसराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के थाना पहासू के लालनेर निवासी जयसिंह ने पैरों से विकलांग अपनी बेटी प्रीति की शादी 13 नवंबर 2013 को मांडलपुर निवासी के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद दहेज के ल‌िए सताया

पुल‌िस के अनुसार शादी के समय मायके वालों की ओर से फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन आदि सभी दहेज का सामान दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों द्वारा दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी और पूरा कराने के लिए उत्पीड़न करने लगे।

पति के साथ प्रीति बुलंदशहर रहने लगी। पति वहां छोड़कर उसे भाग आया। जब प्रीति ससुराल मांडलपुर आई तो सुसरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और विकलांग एवं गर्भवती महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

पीड़ित ने जेवर कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। जिससे ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें