फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः बीफार्मा के छात्र ने लगाई फांसी, कहीं कॉलेज का वो फोन तो नहीं है वजह

Wed, 21 Nov 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
bpharma student suicide - फोटो : जेपी शर्मा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा वन सेक्टर के d-116 फ्लैट में बी फार्मा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान बरेली के अभिषेक सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने कॉलेज के फुटबॉल टीम का कप्तान था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभिषेक के परिजनों को फोन कर अटेंडेंस कम होने की शिकायत की गई थी।

इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने अभिषेक को परीक्षा में नहीं बैठने की चेतावनी भी दी थी। माना जा रहा है कि इसी के दबाव में अभिषेक ने खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें