फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर चलाने को लेकर हुआ विवाद तो सिर में गड़ा दिए दांत, मुंडाना पड़ा सिर

Tue, 28 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दांत से काटा तो सिर में बन गया निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पी-3 सेक्टर स्थित एडब्ल्यूएचओ सोसायटी के कार्यालय में कंप्यूटर चलाने के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर में दांत से काट लिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान डॉक्टर ने जख्म के कारण सिर में इंफेक्शन फैलने की बात हुई तो पीड़ित को अपने सिर के बाल भी मुंडाने पड़े। पीड़ित कार्यालय सहायक ने थाना कासना में आरोपी सेवानिवृत्त सूबेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मूल रूप से दादरी निवासी अमित कुमार शहर की एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में कार्यालय सहायक के रूप में कार्यरत हैं। इसी कार्यालय में काम करने वाले सेवानिवृत्त फौजी सूबेदार अशोक कुमार से कंप्यूटर चलाने को लेकर उसका विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में इंफेक्शन फैल गया

बुधवार को दोनों के बीच इस बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार ने दांत से अमित के सिर पर काट लिया। जिससे अमित के सिर पर गहरा घाव हो गया। जब उसने डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने बताया कि दांत से काटने की वजह से उसके सिर में इंफेक्शन फैल गया है।

उपचार के लिए अमित को अपने सिर के सारे बाल हटाने पड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट से पीड़ित व्यक्ति काफी आहत हैं।

युवक के सिर पर दांत से काटने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- धनंजय मिश्र, थाना प्रभारी कासना ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें