फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर फसाद केसः पर्थ पर घोषित हो सकता है इनाम

Sun, 06 Jul 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंतकुंज के पब में रईसजादों और बाउंसरों के बीच हुए खूनखराबे के मामले में मुख्य आरोपी पर्थ वाड़िया की गिरफ्तारी पर पुलिस जल्द ही इनाम घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस पर्थ की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दक्षिण जिले की एसटीएफ व स्पेशल स्टाफ समेत क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं।

पुलिस ने इस मामले में तीन और बाउंसर भिवानी निवासी नेपाल सिंह, उत्तराखंड निवासी हरदीप और नारनौल निवासी श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया है। ये पर्थ वाडिया के पीएसओ व बाउंसर हैं। अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अभी 12 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति और देवर ने बेरहमी से की महिला की हत्या

गौरतलब है कि 28 जून को शराब व्यवसायी का बेटा पर्थ वाड़िया दोस्तों के साथ वसंतकुंज के डीएलफ प्रोमिडाइट मॉल में स्थित पब में गया था। पर्थ व उसके दोस्तों ने पीएसओ और बाउंसर रखे हुए हैं। यहां पब में घुसने को लेकर पब के बाउंसरों से उनका झगड़ा हो गया था, जो जल्द ही खूनखराबे में बदल गया और पब में चाकूबाजी के अलावा पिस्टल भी लहराई गई थी।

वारदात के बाद से ही पर्थ फरार है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की है। पर्थ की शिकायत पर पब बाउंसरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है, वहीं पब के लोगों की शिकायत पर पर्थ वाडिया व उसके बाउंसरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा भड़काने और मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें