फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सीवर में दम घुटने से हुई थी दोनों की मौत

Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण ऑफिस के सामने बुधवार को सीवर के पाइप की मरम्मत का काम करते हुए बाइंडर और वेल्डर मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन


वहीं अब तक इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं मिली है। प्राधिकरण की तरफ से बैठाई गई जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इस मामले की जांच  प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर होम सिंह यादव को सौंपी गई है।

सेक्टर-6 में प्राधिकरण का ऑफिस है। ऑफिस के ठीक सामने सीवर का सेप्टिक टैंक है। इससे पानी निकासी के लिए पंप लगा हुआ है। प्राधिकरण ने पंप की मरम्मत का ठेका सेक्टर-8 स्थित फर्म आनंद इलेक्ट्रिकल मोटर वर्क्स को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली गैस से जयप्रकाश हो गया था बेहोश

- फोटो : भव्य नरेश
बुधवार दोपहर एक बजे कंपनी के कर्मचारी बाइंडर जयप्रकाश (32) तथा वेल्डर मुकेश (25) पाइप की मरम्मत कर रहे थे। जयप्रकाश ने जैसे ही पाइप का टुकड़ा काटा, उसमें से निकली जहरीली मीथेन गैस से वह बेहोश हो गया और टैंक में गिर गया।

जयप्रकाश को बचाने मुकेश टैंक में कूदा, लेकिन बाहर नहीं आ सका। घटना की जानकारी पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौकेपर दमकलकर्मी पहुंचे और दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

जयप्रकाश गोरखपुर (उप्र) के बड़हलगंज का रहने वाला था। वहीं मुकेश सिवान (बिहार) का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया, जहां दोनों के परिजनों ने शव अपने-अपने मूल निवास के लिए बुधवार देर रात ही रवाना हो गए। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुकेश और जयप्रकाश की मौत दम घुटने से हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें