फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करों के बताए ठिकानों पर छापामारी

Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नशे में जिंदगी बर्बाद करती यूवा पीढ़ी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए ड्रग तस्करों के बताए गए ठिकानों पर वीरवार को छापामारी की। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों की ओर से जिन लोगों के नामों का खुलासा किया गया है, वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मंगलवार को दस किलो हेरोइन, दस किलो ब्राउन शुगर और 11.40 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। एसएसपी डा. सुनील गुप्ता के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनी है, जो कि मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कुपवाड़ा निवासी शफीक अहमद, अब्दुल मनन, केरल निवासी जतिन पीसी, निजाम-उल-द्दीन और अमृतसर (पंजाब) निवासी सुरजीत सिंह से बारी-बारी पूछताछ की जा रही है। जिस प्रकार से नशीले पदार्थ की यह बड़ी खेप सीमा पार यानी पाकिस्तान से आई है, इस बात को मद्देनजर रखते हुए सभी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अभी तक जिन लोगों के नाम बताए थे, उनके ठिकानों पर छापामारी की गई है, लेकिन अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह से तस्करी कर चुके हैं। इस खेप को सफलतापूर्वक पहुंचाने के बाद आगे भी इस काम को जारी रखा जाना था।

इन सब सवालों के जवाब अभी बाकी है। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि आरोपियों के तार पाकिस्तान से कैसे जुड़े हैं, कैसे ये लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए। इनके बीच की मुख्य कड़ी आखिर कौन लोग हैं, जिनके माध्यम से यह इतनी बड़ी खेप टंगधार (कश्मीर) से केरल भेजी जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें