फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के उत्साह का फायदा उठा रहे दुकानदार, फ्री जियो सिम के ऐंठ रहे पैसे

Sun, 16 Oct 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिलायंस जियो का सिम लेने के लिए इन दिनों युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदार प्रति सिम 250 से लेकर 300 रुपये तक वसूल रहे हैं। जबकि यह सिम कंपनी की तरफ से नि:शुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि अगर कोई पैसे की वसूली करता है तो इसकी शिकायत जरूर करें। युवाओं की मांग को देखते हुए कंपनी ने जगह-जगह कैंप लगाकर सिम बांटने का काम भी शुरू कर दिया है।

दरअसल बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने भी सिम बेचने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन जैसे ही युवा उनके पास पहुंचते हैं तो उनकी मांग होती है कि 250-300 रुपये तक जमा करो, तभी सिम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दे रहे अपने-अपने तर्क

जियो के लिए लगी लाईनें
जब उनसे पूछा जाता है कि सिम कंपनी फ्री में दे रही है तो उनका तर्क होता है कि आधार कार्ड पहचान के रूप में प्रयोग किया जाता है उसके लिए मशीन लाई गई है, जिसका पैसा देना है। कई युवा पैसे देकर सिम खरीद रहे हैं।

रिलायंस कंपनी के स्टेट कोआर्डिनेटर आशुतोष चंद्रा ने बताया कि कंपनी किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं ले रही है। जो लोग पैसा वसूल रहे हैं, उनकी अगर शिकायत मिलती है तो उनसे सिम बेचने का अधिकार छीन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए कंपनी ने आरडब्ल्यूए और इंडस्ट्री के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि जिन लोगों को सिम नंबर चाहिए, उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। सिम लेने के लिए जरूरी है कि मोबाइल फोन 4जी का होना चाहिए। पहचान पत्र के लिए आधार कार्र्ड पर्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें