दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के कुछ बार व होटलों में भी विदेशी शराब की अवैध रूप से सप्लाई हो रही है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग व दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो शराब तस्करों को पकड़ा है जो हुंडई क्रेटा कार से अवैध विदेशी शराब की सप्लाई करते थे।
आरोपियों के कब्जे से विदेशी शराब की 64 बोतल बरामद की गई हैं। साउथ कैंपस थाना इलाके से भी विदेशी अवैध शराब की 10 बोतल बरामद की गई हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आबकारी विभाग में तैनात एसआई मनोज यादव को सूचना मिली थी कि गुडग़ांव से अवैध विदेशी शराब पूर्वी दिल्ली जाएगी।
इस विदेशी शराब को एमबी रोड से ले जाया जाएगा। संगम विहार थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की देखरेख में पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम ने एसआई मनोज यादव की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एमबी रोड पर हुंडई क्रेटा कार को रोका।
कार से विदेशी शराब की 64 बोतल बरामद की गईं। पुलिस ने कार में बैठे दो आरोपी गीता कॉलोनी निवासी अमनदीप सिंह और कृष्णा कपूर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह विदेशी शराब को गुडग़ांव से लेकर आए थे और कनॉट प्लेस व नई दिल्ली केहोटल व बार में सप्लाई करते थे।
आरोपियों ने ये भी बताया कि वह दक्षिण दिल्ली के बड़े होटलों में विदेशी शराब की अवैध रूप से सप्लाई करते थे। इन जगहों केबार व होटल में विदेशी शराब केसप्लाई करने से अच्छी कीमत मिलती थी।
इसके अलावा साउथ कैंपस थाना इलाके से आबकारी विभाग व साउथ कैंपस थाने की पुलिस टीम ने सेंत्रो कार को रोकर उससे विदेशी अवैध शराब की 10 बोतल बरामद की है। पुलिस ने सेंत्रो को चला रहे खानपुर, दिल्ली निवासी देशराज(45) को गिरफ्तार किया है। देशराज ने बताया कि वह विदेशी शराब को दिल्ली केहोटल, बार व रेस्टोरेंट में सप्लाई करता था।