पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अवैध तौर पर चल रही फैक्ट्रियों पर गाज गिराई। नगर निगम ने शुक्रवार को तुकमीर पुर एवं दयालपुर विस्तार में नौ फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
इस दौरान फैक्ट्री वालों ने नगर निगम की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वह सीलिंग कार्रवाई में बाधा नहीं डाल सके। पिछले दिनों स्थायी समिति की बैठक में भाजपा पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया था।
उन्होंने फैक्ट्री सील करने के लिए नोटिस दिए जाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था। लेकिन, अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और शुक्रवार को सीलिंग कार्रवाई शुरू कर दी।