फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने साथ रहने से किया इनकार तो युवती पर फेंका तेजाब 

Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
घर से काम पर निकली मिष्टी (नाम परिवर्तित) पर ई-ब्लॉक सेक्टर-11 में परिचित युवक नीरज ने तेजाब फेंक दिया और भाग निकला। पीठ पर तेजाब पड़ने से मिष्टी झुलस गई।
विज्ञापन


उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उसे बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों को भी सूचना दी। तेजाब फेंकने के पीछे मिष्टी का नीरज के साथ रहने से इनकार करना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। 

भाई के मुताबिक मिष्टी का विवाह 2003 में अलीगढ़ निवासी हरपाल से हुआ था। 2013 में वह पति से अलग होकर फरीदाबाद आ गई थी। मायके में न रहकर मिष्टी किराए के कमरे में रहकर घरों में काम करके अपना खर्च चलाती थी। 
विज्ञापन


करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मुजेसर निवासी नीरज से हुई। वह नीरज के साथ रहने लगी। मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर छह माह पहले मिष्टी नीरज से अलग होकर अपने पिता के घर रहने लगी। 

आरोप है कि नीरज, मिष्टी पर साथ रहने का दबाव डालता और मना करने पर मां बाप और भाई को जान से मारने की धमकी देता।  बृहस्पतिवार सुबह गुस्से में उसने तेजाब की बोतल उड़ेल दी। सेक्टर-11 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर याकूब खान ने बताया कि आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें