कश्मीरी गेट इलाके के राम बाजार में शनिवार को दो कारोबारी भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार करने के अलावा उनके सिर पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से भी कई वार किए। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि ऑफिस में काम करने वाले दो नौकर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते थे
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र मनचंदा (60) और राजकुमार मनचंदा (53) परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते थे। दोनों का कश्मीरी गेट स्थित डोरा वाली गली, राम बाजार में कारों व ऑटो की लाइट बनाने और सप्लाई का काम था। गली में दूसरी मंजिल पर इन्होंने अपना गोदाम और दफ्तर बनाया था।
दोपहर के समय इनके घर माता की चौकी थी।
मृतक कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह दोनों भाई घर से अपने दफ्तर पहुंच गए थे। दोपहर के समय इनके घर माता की चौकी थी। इसी वजह से दोनों को जल्दी पहुंचना था। दोपहर जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने दोनों को फोन किया लेकिन इनका फोन नहीं उठा। शाम तक जब दोनों में से किसी ने फोन नहीं उठाया तो परिजन दफ्तर पहुंचे। दफ्तर का ताला बाहर से लगा था।
दोनों के मोबाइल पर कॉल की तो अंदर से फोन की घंटी सुनाई दी
मृतक कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक परिजन ने दोनों के मोबाइल पर कॉल की तो अंदर से फोन की घंटी सुनाई दी। शक होने पर रात 8.39 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो खून से लथपथ दोनों भाइयों के शव दफ्तर में पड़े थे। एक भाई की गर्दन लगभग धड़ से अलग थी। वहीं, दूसरे का भी गला रेतने के अलावा सिर पर सुए से वार किए गए थे। पुलिस परिजनों व कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।