फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दो बच्चों समेत घर से निकाला, 12 साल की युवती 2 लाख में खरीदी...और रचाई शादी

Wed, 06 Sep 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
विज्ञापन
नाबाल‌िग से रचाई शादी
विज्ञापन
दो बच्चों की मां को घर से निकालकर एक 12 वर्षीया नाबालिग लड़की से शादी करने का आरोप एक महिला ने अपने पति पर लगाया है। साथ ही महिला ने अपने ससुर व जेठ पर बलात्कार करने का प्रयास तथा परिवार के अन्य कई सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन


जहां देश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए जा रहे है, वहीं मेवात की पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्यवाई करना तो दूर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं कर रही है। जिसके लिए पीड़िता कई बार पुलिस अधीक्षक समेत कई उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी है।

तावडू थाना के गांव निजामपुर निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 7 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ आबिद पुत्र सलाऊद्दीन निवासी लड़माकी थाना हथीन जिला पलवल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालवाले बनाते थे हवस का शिकार

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद आबिद से उसे एक लड़का व एक लड़का पैदा हुई। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पीड़िता का पति आबिद, ससुर सलाऊद्दीन, सास जेबूना, जेठ इमरान व जेठानी नजमा ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कई बार उसके साथ मारपीट की गई तथा ससुर सलाउद्दीन व जेठ इमरान ने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।   विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। लेकिन दस माह पहले उसे फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि अब उसके पति ने नूंह के जयसिंहपुर निवासी एक 12 वर्ष की लड़की से शादी कर ली है।

जिसकी जन्म तिथी राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्वारा आरटीआई से प्राप्त की गई स्कूल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र में 6 अप्रैल 2005 है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लड़की को उसके सौतेले पिता से 2 लाख रुपए में खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें