फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के नाम से बनाया फर्जी हलफनामा, भाई संग मिलकर किया था रेप

Tue, 28 Jun 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पति और जेठ पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने जांच अधिकारी पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उसके पति ने जांच अधिकारी के साथ मिलकर पूर्व पत्नी से उसके नाम का कोर्ट में फर्जी समझौते का हलफनामा दाखिल करा दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने भी चार्जशीट लगा दी, जबकि उसका कोई समझौता नहीं हुआ। एसपी देहात ने शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच बैठा दी है। मूलरूप से दिल्ली के जैतपुर निवासी महिला की शादी 31 दिसंबर 2015 को जलपुरा निवासी सरताज से हुई।

उसने बताया कि शादी के बाद से उसके जेठ फतहखान की उस पर बुरी नजर थी। अप्रैल में उसने आरोप लगाया कि एक दिन पति और जेठ ने मारपीट कर  दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पति के पहले भी हो चुकी है शादी

rape - फोटो : demo pic
मामले की रिपोर्ट ईकोटेक-3 थाने में दर्ज हुई। वहीं, जांच महिला थाने से की जा रही है। सोमवार को एसपी देहात अभिषेक यादव से मिलकर पीड़िता ने बताया कि पति की पहले भी शादी हो चुकी है और उससे तीन बच्चे हैं।

पहली पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। उसकी पहली पत्नी उसकी नाम राशि है। इसी का फायदा उठाते हुए पति ने उसके नाम से समझौते का हलफनामा तैयार कराकर कोर्ट में दाखिल कर दिया।

उसने बताया कि जांच अधिकारी ने इस मामले की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है, जबकि उसका उसके पति से कोई समझौता नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें