ग्रेटर नोएडा में शराब पीने से मना करने से नाराज पति ने लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में मायके वालों की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि, कलदा गांव के रामभूल के बेटा मंगल की शादी 15 साल पहले कैलासपुर के बल्ले की बेटी सीमा के साथ हुई थी। मंगल शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
पढ़ें: कभी भी गिरफ्तार हो सकती है 'नजरबंद' पत्नी
कुछ दिन पहले नाराज होकर सीमा कैलाशपुर आ गई थी। शुक्रवार को मंगल गलती मानते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन देकर उसको अपने साथ ले गया। बुधवार को मंगल ने फिर शराब पी जिससे दोनों में विवाद हो गया।
गुस्से में आकर मंगल ने लाठी डंडों से सीमा की पिटाई कर दी। घायल हालत में सीमा को दादरी स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पढ़ें: दो प्रेमियों के साथ मिलकर तीसरे को मार डाला!
मौत की सूचना मिलने पर सीमा के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। सीमा के भाई ने मंगल समेत चार लोगों को नामजद करते हुए बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।