फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की लाश के साथ सो रहा था मासूम

Wed, 13 Aug 2014 05:57 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपनी पत्नी की नाइलोन के नाडे़ से फंदा लगाकर हत्या कर दी और शव के पास अपने दो वर्ष के बेटे को सोता हुआ छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतका की मां ने आरोपी और उसके तीन भाइयों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

मूल रुप से बिहार के भागलपुर जनपद की रहने वाली गीता परिजनों के साथ बीस वर्षों से लोनी की न्यू विकासनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही हैं।

तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी छोटी बेटी पिंकी 21 की शादी बागपत जनपद के जौनमाना गांव निवासी विपिन के साथ की थी। विपिन नशे का आदि था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था।

इसी बीच पिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी विपिन अपनी हरकताें से बाज नहीं आया। विपिन के नहीं सुधरने पर एक वर्ष पूर्व गांव की पंचायत ने पिंकी की शादी विपिन के अपाहिज बडे़ भाई सतेंद्र के साथ करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सतेंद्र पत्नी के साथ न्यू विकासनगर कॉलोनी में आकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक सतेंद्र पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

इसी के चलते मंगलवार सुबह उसने पिंकी की नाइलोन के नाडे़ से फंदा लगाकर हत्या कर दी तथा दो वर्ष के बेटे कुनाल को शव के पास सोता छोड़कर फरार हो गया।

सुबह 7 बजे पिंकी की मां उसे पानी भरने के लिए जगाने आयी तो चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। उसके गले में नाडे़ का फंदा लगा था।

गीता ने सतेंद्र एवं उसके भाई विपिन, राजीव एवं भूपेंद्र पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकौल थाना प्रभारी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें