फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पत्नी की पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार

Sun, 10 Mar 2019 03:10 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

घरेलू कलह में पत्नी की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार देर रात पड़ोसियों को जब पति-पत्नी के बीच कहासुनी की आवाज आई तो उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा। इस दौरान पाया कि महिला गाड़ी के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका पूर्वोत्तर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित पॉल अपनी पत्नी गौरी उर्फ सीमा पेगु के साथ साउथ सिटी-1 में रहता है। इसी मकान की पहली मंजिल पर सुनील राव पिछले 2 साल से रहते हैं। 
विज्ञापन


सुनील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रोहित पॉलिसी बाजार में नौकरी करता है और अपनी पत्नी के साथ अक्तूबर 2018 में साउथ सिटी-1 में रहने के लिए आया था। यहां आने के कुछ समय बाद से उनमें अक्सर विवाद रहता था। 

सुनील के मुताबिक, 8 मार्च की रात करीब सवा 12 बजे उनके पड़ोसी राजेंद्र कोहली ने उन्हें बताया कि सीमा लहूलुहान अवस्था में गाड़ी के पास पड़ी हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस शादी पर भी कर रही तफ्तीश
पुलिस ने बताया कि अक्तूबर में दोनों यहां पति-पत्नी बनकर आए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा की शादी पहले कहीं और हुई थी जिससे उसे दो बच्चे हैं। सीमा और रोहित ने शादी नहीं की थी। दोनों यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था जिसके कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें