फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के संबंधों के शक में पति ने बेटी का गला रेता  

Thu, 21 Apr 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी करता था अपनी पत्नी के चरित्र पर शक
  • बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी से उसके संबंधों के बारे में कर रहा था पूछताछ
  • पत्नी के कुछ न बोलने पर पहले बच्ची का गला रेता, इसके बाद पत्नी पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमला किया
  • वारदात के बाद पुलिस को खुद ही पीसीआर कॉल कर दी सूचना, पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
  • पत्नी की हालत बेहद नाजुक अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से एक सनकी शख्स ने अपनी 13 माह की मासूम बच्ची का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। यही नही आरोपी ने अपनी पत्नी को भी चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पुलिस को खुद ही कॉल कर पत्नी व बेटी की हत्या की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी की सांसे चल रही थी। पुलिस ने फौरन शिशिलया (25) को नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुईग् है।

वहीं मृतका की शिनाख्त साक्षी (13 माह) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया (26) को दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ आजादपुर गांव, आदर्श नगर में रहता है। वर्ष 2012 में इसकी मुलाकात असम की रहने वाली शिशिलया से हुई। दोनों ने प्रेम विवाह रचा लिया।

इनके यहां एक बच्ची हुई। जिसका नाम साक्षी रखा गया। कृष्ण प्लंबर का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से कृष्ण अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्‍ची की हत्‍या के बाद पत्नी पर किया वार

- फोटो : Demo pic
पति को लगता था कि उसके अन्य लोगों से संबंध है और उसकी बच्ची भी उसकी नहीं है। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी होता था। मंगलवार देर रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

आरोपी ने चाकू निकालकर सो रही मासूम साक्षी के गले पर रख दिया। आरोपी पत्नी से पूछने लगा कि उसके किस-किसके साथ संबंध है। पत्नी के चुप रहने पर आरोपी ने मासूम का बेरहमी से गला रेत दिया।

वहीं बच्ची की हत्या कर पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। दोनों को मृत समझकर आरोपी ने खुद ही अपने मोबाइल से पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। बाद में बच्चे के शव को कब्जे में लेकर घायल शिशिलया को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी कृष्ण कुमार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें