फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू बस में हथियार रखने वाला प्रचार पाकर लड़ना चाहता था चुनाव

Thu, 21 Apr 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय - फोटो : PTI
विज्ञापन
जेएनयू जाने वाली बस में पिस्टल व कारतूस मिलने के मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी अमित जानी कन्हैया व उमर खालिद की हत्या के लिए बस में पिस्टल व कारतूस रखवाकर प्रचार पाना चाहता था।
विज्ञापन


हालांकि इनकी हत्या करना उसका उदद्ेश्य  नहीं था। प्रचार पाकर वह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ना चाहता था। उसे लगता था कि प्रचार से उसे किसी अच्छी पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल जाएगा।

आरोपी पहले भी मेरठ सदर से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में उसकी हार हो गई थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अमित जानी के भाई सौरव, उसके दोस्त सुलभ व चंद्रभान से पूछताछ में ये खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन


हालांकि बस में पिस्टल व कारतूस रखकर आरोपी किसी की हत्या नहीं करना चहाते थे। ऐसा कर मेरठ निवासी अमित जानी प्रचार पाना चाहता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमित जानी बुधवार शाम तक गिरफ्तार नहीं हुआ था।

उसकी गिरफ्तारी केलिए दिल्ली पुलिस मेरठ, दिल्ली केखान मार्केट व लाजपत नगर में छापेमारी कर रही है। ये भी कहा जा रहा था कि वह गत सोमवार तक सरेंडर कर देगा, मगर वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिस्टल और कारतूस का नहीं था संबंध 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में मिले कारतूस 7.65 बोर के हैं, जबकि पिस्टल देशी है। इस पिस्टल में ये कारतूस आते ही नहीं है। बस में कारतूस व पिस्टल को सौरभ व सुलभ ने रखा था।

ये दोनों जेएनयू जाने वाली 615 रूट की बस में आईएनए मार्केट से चढ़े थे। इन्होंने बस में पिछली सीट केनीचे हथियार रख दिए थे। जब बस जेएनयू में घुसने लगी थी तो ये बस से उतर गए थे।

इन्होंने पुलिस को सूचना दे थी कि बस में कन्हैया व उमर की हत्या के लिए हथियार रखे गए है। इस में कुछ युवक हथियार रखने की बात कर रहे थे। बस जेएनयू से घूमकर वसंत विहार डिपो में जा चुकी थी।

पुलिस ने डिपो में बस की तलाशी ली थी, मगर हथियार सीट के ज्यादा नीचे चले गए थे, इसलिए पुलिस को नहीं मिले थे। आरोपियों ने फिर वसंत विहार डिपो मैनेजर को  फिर फोन करकेबताया था कि बस में पिछली सीट के नीचे बस में हथियार में हथियार रखे हैं।

जब तक बस इंडिया गेट पहुंच चुकी थी। इंडिया गेट पर बस को खाली करवाया गया और तिलक मार्ग थाना पुलिस ने बस से पिस्टल व कारतूस बरामद किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें